[Timesofmalwa24 ब्यूरो चीफ नागू वर्मा]
उज्जैन- राघवी थाना पुलिस लगातार अवैध शराब बेचने वालों के ऊपर कारवाई कर रही है । गुरुवार रात भी थाना पुलिस ने घेराबन्दी कर 113 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।
उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कारणदीप सिंह, एसडीओपी जेंडेंन लिंग जेरपा के मार्गदर्शन में राघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बंदेवार के नेतृत्व में घोंसला से पांच प्लास्टिक की शक्कर की बोरी में 505 क्वार्टर देसी प्लेन शराब और 40 क्वार्टर 8 पीएम शराब ,40 क्वार्टर गोवा व्हिस्की, 45 क्वार्टर लाल मसाला कुल 630 क्वार्टर 113 लीटर शराब के साथ आरोपी शंभूसिंह पिता भगवान सिंह जाति राजपूत निवासी ग्राम पिपलोन खुर्द जिला आगर मालवा को घोंसला से गिरफ्तार किया एवं अन्य दो आरोपी भंवरसिंह व मोहन बागरी निवासी ग्राम पिपलोन खुर्द जिला आगर मालवा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए जिसकी गिरफ्तारी होना बाकी है । राघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बंदेवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सहायक उप निरीक्षक सेवाराम डोडियार ,आरक्षक अरविंद यादव ,आरक्षक राहुल कुमार मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचे जहां पर पांच बोरे अवैध शराब के साथ तीन व्यक्ति दिखे घेराबंदी की गई जिसमें शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल हुई । दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए । आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 155/ 2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया । सराहनीय भूमिका -राघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बंदेवार, सहायक उप निरीक्षक सेवाराम डोडियार, आरक्षक अरविंद यादव ,आरक्षक राहुल कुमार ,आरक्षक अखिलेश, आरक्षक रवि जाटव की भूमिका रही l

