Timesofmalwa24 उज्जैन ब्यूरो चीफ नागु वर्मा
8817298143
उज्जैन-उज्जैन जिले के घोसला नगर में स्थित प्राचीन एवं सिद्ध चिंता हरण गणेश मंदिर पर समाजसेवी करण सिंह दरबार ने चिंता हरण गणेश जी को 51 किलो मक्खन बड़ा का भोग लगाया ।
गांव के लोग हुए शामिल

भोग के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ तो देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। इस आयोजन में घोसला नगर के सैकड़ों धर्म प्रेमी, युवा साथी, मातृशक्ति और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद का लाभ लिया। वरिष्ठ नागरिकों ने करण सिंह जी को आशीर्वाद दिया।

करणसिंह दरबार ने कहा
“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। भगवान चिंता हरण गणेश जी सबकी चिंता दूर करते हैं। आज जो कुछ भी हूँ उन्हीं के आशीर्वाद से हूँ। आगे भी गांव के विकास और धार्मिक कार्यों में हमेशा सहयोग करता रहूंगा”
सुस्ती मंडल सेवा समिति द्वारा समाजसेवी करण सिंह दरबार का आभार व्यक्त किया । जनता की ओर से इस पुनीत कार्य के लिए करण सिंह दरबार को बहुत-बहुत साधुवाद ।
सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बन्देवार ,सहायक उप निरीक्षक सेवाराम डोडियार ,आरक्षक अखिलेश सिंह ,सैनिक मोहनदास व ग्राम रक्षा समिति के सदस्य व गांव के कोटवार सूरज गुजराती, अशोक यादव उपस्थित रहे l

