लक्की ढाबा दोहरे हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार

लक्की ढाबा दोहरे हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार


उज्जैन- 26.08.2026 की रात्रि थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र अंतर्गत कानीपुरा-तराना रोड स्थित लक्की ढाबा पर आपसी विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना में राहुल दरबार एवं ढाबा संचालक टम्मू उर्फ जितेन्द्र पंवार की मृत्यु हो गई, जबकि बीच-बचाव करने वाले कुछ व्यक्तियों को भी चोटें आईं। सूचना प्राप्त होते ही थाना चिमनगंज मंडी पुलिस द्वारा तत्काल मौके एवं अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चिमनगंज मंडी विवेक कनोडिया द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं संभावित स्थानों पर दबिश देकर घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की गई।
पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जिनसे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है l

01 अर्पित अटल पिता प्रीतम अटल, निवासी पवासा, उज्जैन।
02. शक्ति सिंह उर्फ अनिकेत पिता प्रीतम अटल, निवासी पवासा, उज्जैन।
03. राघव पिता दिनेश बैरागी, निवासी बड़ा बाजार, कायथा, जिला उज्जैन।
04. संजय परमार उर्फ दुर्गेश पिता मुरलीधर परमार, निवासी ग्राम कनरदी, थाना तराना, जिला उज्जैन।
05. अन्ना उर्फ़ अनिल पिता मोतीलाल कछवाह (बंजारा) निवासी उज्जैन

पुलिस अभिरक्षा में लिए गए अभियुक्तों से घटना के संबंध में पूछताछ कर घटना के कारण, घटनाक्रम एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की बरामदगी के लिए भी कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण में थाना चिमनगंज मंडी पर धारा 190, 191(2), 191(3), 103 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *