बच्चों ने बनाई गणेश प्रतिमाएं,पर्यावरण बचाने और इको-फ्रेंडली त्योहार मनाने का संदेश

उज्जैन- घट्टिया  तहसील के  ग्राम रलायता हैवत में  गुरुकुल विजनरी विद्यापीठ में गणेश प्रतिमा प्रतियोगिता कराई। इसका मकसद बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाना और पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने के लिए जागरूक करना था।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मिट्टी से सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल गणेश जी की प्रतिमाएं बनाई।
मिट्टी की प्रतिमाओं का इस्तेमाल करने से पानी के स्त्रोतों को प्रदूषण से बचाया जा सकता हैं।
प्रतियोगिता के दौरान सभी बच्चों में काफी उत्साह दिखा और यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आकषर्ण का केंद्र रहा।

 

(समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9111283602)

One thought on “बच्चों ने बनाई गणेश प्रतिमाएं,पर्यावरण बचाने और इको-फ्रेंडली त्योहार मनाने का संदेश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *