नागू वर्मा Timesofmalwa24 ब्यूरो चीफ -8817298143
उज्जैन-घोंसला में आगामी त्योहारों को देखते हुए आज दोपहर 3 बजे पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला।
अधिकारियों ने नगर के संवेदनशील और प्रमुख इलाकों का निरीक्षण किया। फ्लैग मार्च महाबली चौपाटी, दुर्गा माता मंदिर, चिंता हरण गणेश मंदिर, छतरी मोहल्ला, महिदपुर मार्ग होते हुए महाबली चौपाटी व पुलिस चौकी तक निकाला गया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बन्देवार, महिदपुर एसडीओपी जेडेन लिंगजेरपा सहित पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान मौजूद रहे।
अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

