घोंसला आंगनवाड़ी में आंगन मिलन सेवा उत्सव, पौष्टिक आहार का निरीक्षण और पौधारोपण किया

उज्जैन/ घोंसला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से चालु हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र घोंसला में आंगन मिलन सेवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ l जिसमें आंगनवाड़ी में मिलने वाले पौष्टिक आहार का निरीक्षण किया एवं उपस्थित बच्चों, गर्भवती माता-बहनों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई l इस दौरान परिसर में पौधा रोपण भी किया गया l Cho पूजा सोनी ,Anm शिला लोहान , घोंसला के पांचों बुथ के blo आंगनवाड़ी सहायिका/कार्यकर्ता उपस्थित हुए l इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर शर्मा ,जनपद सदस्य टिंकू बना ,मंडल उपाध्यक्ष मांगीलाल माली ,अरविंद परमार ,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, गणेश बैरागी आदि शामिल हुए l

Photos गैलरी-

 

[Timesofmalwa24 news network-9111283602]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *