उज्जैन -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय झारड़ा में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें नसताईन पिता जाकिर खा कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान संकाय की बालिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं माध्यमिक शिक्षा विद्यालय की बालिका पूनम पिता नरेंद्र प्रजापति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल घोसला की ओर से शिक्षक रजनीश गुजराती एवं अजय शर्मा का सहयोग रहा। छात्राओं की इन उपलब्धि पर प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा सोनी ने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
[Timesofmalwa24-9111283602]

