उज्जैन शाही मस्जिद विवाद : मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

breking live update- Timesofmalwa24 

उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद अब समझौते के बाद शांत होता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रशासन और मस्जिद पक्ष के बीच सहमति बन गई है, जिसके बाद मस्जिद का प्रभावित हिस्सा अब मस्जिद पक्ष के लोग खुद हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं।

वहीं, इससे कुछ देर पहले शाही मस्जिद के आसपास पथराव की घटना की भी जानकारी सामने आई, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इससे पहले भी इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

इसी बीच शहर काजी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अपने घरों से बाहर न निकलें।

फिलहाल सबसे बड़ी खबर यही है कि समझौते के बाद मस्जिद का संबंधित हिस्सा खुद हटाया जा रहा है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

उज्जैन शाही मस्जिद से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम में आगे क्या होता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

 

ब्रेकिंग न्यूज– शाही मस्जिद तोड़ने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने उज्जैन में आगर रोड पर पांच नंबर नाका पर चक्का जाम कर दिया है । बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है । पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है और महिलाओं को हटाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है ।

 

उज्जैन। शहर की शाही मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई की आशंका के बीच मुस्लिम समाज विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आया है। सुबह उज्जैन में पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण पूर्ण हो गई । उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्ती पुष्पा पंचाल के हाथ में चोट भी लग गई है

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। चार थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

बताया जा रहा है कि शाही मस्जिद करीब 100 साल पुरानी है। वहीं, मस्जिद को लेकर कार्रवाई और इसके इतिहास को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।

फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की कार्रवाई और आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *